बॉलीवुड में रोमांटिक सीन काफी समय से डिमांड में है। हालांकि आज के दौर में तो इंटिमेट सीन देना आमसा हो गया है। हालांकि गुज़रे दौर में भी ऐसे कई सीन है जो काफी पारा बढ़ा देने वाले होते थे। कई रोमांटिक सीन को फिल्माते वक्त तो इतनी हद पार कर दी जाती थी कि बाद में उस ओर हंगामा तक हो जाता था। ऐसे कई सीन हुए हैं जिनकी वजह से काफी ज़्यादा विवाद का सामना बॉलीवुड स्टार्स को करना पड़ गया था। ऐसा ही एक विवाद मशहूर एक्टर विनोद खन्ना और अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बीच का भी है।

images 48 1280x720 1

दरअसल विनोद खन्ना के बारे में कहा जाता है कि वे अक्सर इंटिमेट सीन करते वक्त थोड़े से बहक जाया करते थे। माधुरी के साथ जब फ़िल्म दयावान में विनोद खन्ना को जब एक सीन में करीब आना पड़ा तब भी उनके साथ यही हुआ। गौरतलब है कि हम दयावान फ़िल्म के उसी सीन के बारे में बात कर रहे हैं जो आपके ज़हन में आज भी मौजूद होगा। दरअसल उस दौर में इस फ़िल्म का यह सीन काफी सुर्खियों में था, आज भी इस सीन के उतने ही चर्चे हैं।

साल 1988 में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना स्टारर फ़िल्म दयावान उस दौर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। इस फ़िल्म में भर भर के रोमांटिक सीन डाले गए थे। कहा जाता है कि इन सीन को फिल्माने के लिए फ़िल्म के मेकर्स ने माधुरी दीक्षित को एक करोड़ रुपये दिए थे। तो आइए जानते हैं वो किस्सा जिसकी वजह से यह फ़िल्म विवादों में आ गयी थी।

vinod khanna madhuri dixit 759

‘आज फिर तुम पर प्यार आया है” यह गाना आप और हम अक्सर गुनगुनाते रहते हैं। खासकर अपने प्रेमी के लिए अगर कोई गाना गाना हो तो सबसे पहले होंठो पर यही आता है। यह गाना दयावान फ़िल्म का है, इस गाने को एक्टर निर्देशक फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। इस गाने में जबरदस्त तरीके से रोमांस दिखाया गया है। जब गाने के दौरान माधुरी और विनोद खन्ना आपस में एक दूसरे को चूम रहे थे तब विनोद खन्ना अपना आपा खो बैठे और माधुरी के साथ इतना खो गए कि उन्हें पता ही नहीं चला कब उन्होंने उनका होंठ काट लिया। माधुरी इस घटना से थोड़ी असहज हो गयी। बॉलीवुड में इस सीन की बराबरी अब तक इमरान हाशमी भी नहीं कर पाए है।

Untitled design 7 25

उस समय इस सीन की वजह से विनोद खन्ना को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उस वक्त तक विनोद खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते थे, और माधुरी दीक्षित उस वक्त न्यू कमर थी। वहीं इन दोनों का एज डिफरेंस भी 20 साल का था। माधुरी इन सब बातों से आहत हो कर फिरोज खान के पास गई और उन्होंने इसे फ़िल्म से निकालने की बात कही। हालांकि फिरोज खान ने उन्हें साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा तुन्हें पहली ही इस बात की जानकारी दे दी गयी थी। और इसीलिए तुम्हें एक करोड़ रुपये भी दिए गए थे। वरना एक्ट्रेस को इतनी बड़ी रकम कहां मिलती है। माधुरी इसलिए भी डरी हुई थी क्योंकि यह उनका शुरुआती दौर था। और अपने शुरुआती दौर में इस तरह की छवि ले कर वो बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ना चाहती थी।