Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सोनू निगम (Sonu Nigam) को हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। सोनू निगम का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। यह किसी न किसी बात से विवादों में उलझे रहते हैं। सोनू के गानों के लोग दीवाने हैं। आपने सोनू निगम की कई गाने सुने होंगे।
आज हम आपको सोनू निगम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता होगा। आज हम इनके लव लाइफ को जानेंगे। इन की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इन्हें अपनी पत्नी को शादी के लिए मनाने में 7 साल का समय लग गया था। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा है। सोनू और मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी। कपल्स पहली मुलाकात में ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लगातार मिलते रहे। धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे और प्यार का परवान चढ़ता चला गया। बता दें कि सोनू निगम से मधुरिमा 15 साल छोटी है. इस एज के बाद भी दोनों में प्यार काफी ज्यादा है।
दोनों के बीच उम्र के फासले के साथ-साथ कई दिक्कतें भी आने लगी थी। सोनू ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार की थी, लेकिन इन दोनों ने इन सब को पीछे छोड़ कर प्यार का रास्ता अपनाया और डेट करते रहे।
सोनू और मधुरिमा 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। यह समय काफी लंबा था, सच्चे प्यार को मंजिल तक ले जाने में समय लगता है। साल 2002 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी रचा ली।
लेकिन दोनों ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने से पहले काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ा क्योंकि एक तो मधुरिमा सोनू निगम से 15 साल छोटी थी और दूसरी वह बंगाली फैमिली से ताल्लुक रखती थी.
इसलिए इस ग्रुप के साथ-साथ दोनों के प्यार के बीच कास्ट भी आई लेकिन दोनों के प्यार ने सबको पीछे छोड़ते हुए हमेशा के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया. यह खूबसूरत जोड़ी शादी के 5 साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने उन्होंने अपने बेटे का नाम नेवान रखा. नेवान भी अपनी मम्मी की तरह अपने पापा के गानों के दीवाने हैं. बता दे सोनू निगम मधुरिमा इन दिनों अपने बेटे नेवान के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं.