दिशा पाटनी जब मुम्बई आयी तो खर्चा चलाना तक था मुश्किल, आज रहती है आलीशन घर में

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली दिशा पाटनी (Disha Patani) 30 साल की हो गई है। उनका जन्म 13 जून 1992 को बरेली में हुआ था। दिशा कॉलेज के दिनों से मॉडलिंग करती थी और उनका मकसद बॉलीवुड फिल्मों में काम करना था। यूं तो उन्होंने मॉडलिंग के दिनों से ही नाम कमाना शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें पहला ब्रेक 2015 में आई एक तेलुगु फिल्म लोफर से मिला। लेकिन उन्हें असली पहचान एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी से मिली। वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि दिशा जब एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आई थी तो उनकी जेब में सिर्फ 500 रुपए थे, जिससे उन्हें अपना खर्चा तक मुश्किल होता था। आज की बात करें तो वो करीब 55 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है।

images 2022 06 16T095938.766

आपको बता दें कि दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी पुलिस विभाग में काम करते हैं और उनकी छोटी बहन खूशबू इंडियन आर्मी में है। उनका एक भाई भी है, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। दिशा पाटनी की गिनती इंडस्ट्री में उन सेलेब्स में की जाती है, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे मुंबई आई थी तो उन्होंने अपना खर्चा खुद ही उठाया था, कभी घरवालों से मदद नहीं मांगी थी।

images 2022 06 16T095259.248

धीरे-धीरे दिशा पाटनी ने अपना पहचान बनाई और उन्हें काम मिलने लगा। 2017 में उन्होंने बांद्रा,म मुंबई में आपना घर खरीदा। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। दिशा पाटनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां है। उनके पास 56 लाख रुपए की Mercedes E220 है। इसके अलावा 52 लाख रुपए की BMW 5 Series, 60 लाख रुपए की Jaguar F-Pace, 54 लाख रुपए की Audi A6 भी है। खबरों की मानें को उनके पास करीब 2 करोड़ रुपए की गाड़ियां है।

images 2022 06 16T094958.305

बात दिशा पाटनी की प्रॉपर्टी की करें तो उनके पास करीब 55 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। वे फिल्मों के साथ एंड्रोसमेंट्स से बी तगड़ी कमाई करती है। उन्होंने कुछ फिल्मों मे आइटम नंबर भी किए है। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक 7-8 फिल्मों में ही काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्में एक विलेन रिटर्न, योद्धा, केटीना और प्रोजेक्ट के है। दिशा पाटनी और टााइगर श्रॉफ एक-दूसरेके काफी करीब है। दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते है और वेकेशन पर भी साथ जाते है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा।